इटखोरी: एमएमडीआर के विरोध में जेएमएम का प्रदर्शन

इटखोरी में झामुमो प्रखंड इकाई ने केंद्र सरकार की एमएमडीआर नीति का विरोध किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड के खनिज संपदा पर स्थानीय अधिकार की मांग को लेकर नारेबाजी की.

इटखोरी. झामुमो प्रखंड इकाई की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (एम एम डीआर) के विरोध में प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलू केशरी ने की.

प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि खान एवं खनिज से जुड़े फैसलों का सीधा प्रभाव झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य पर पड़ता है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के हितों व स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरदीप प्रसाद,श्याम सिंह, कौशल सिंह, विनोद पांडेय, प्रखंड सचिव मकसूद आलम , सुशील वर्मा, प्रदीप सिंह , रीना देवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे .

कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर सबसे पहला अधिकार राज्य व यहां के लोगों का है.प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >