चतरा. मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की जिला स्तरीय बैठक हुई. इसका मुख्य एजेंडा पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना था. बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैलाश महतो ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला महासचिव सह पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार वर्मा ने किया.
जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर कार्यकर्ताओं ने जतायी आपत्ति
बैठक में एक मुख्य मुद्दा उठा, जिस पर कार्यकर्ताओं ने तीखी आपत्ति जताई: पुलिस एसोसिएशन की ओर से डुमरी विधायक सह पार्टी के पार्टी प्रमुख जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग.
मांग वापस नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आम लोगों पर हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिला कमेटी ने पुलिस एसोसिएशन से गिरफ्तारी की मांग वापस लेने और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आंदोलन वापस लेने की अपील की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि गिरफ्तारी की मांग वापस नहीं ली गई, तो जेएलकेएम बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा.
ये भी पढ़ें: केदला में युवाओं को कौशल विकास व रोजगार से जोड़ने पर जोर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने दी जानकारी
बातचीत और संवैधानिक तरीके से समाधान की मांग
जिलाध्यक्ष कैलाश महतो ने प्रशासन और संबंधित पक्षों से मामले का समाधान बातचीत और संवैधानिक तरीक़े से करने की मांग की. बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीक़े से अपनी आवाज बुलंद करने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया.
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
इस संकल्प से संगठन भविष्य में और भी मज़बूती से जनता की आवाज़ उठा सकेगा और अपने हक़ों के लिए लड़ेगा, जो पूरे समुदाय के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगा.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में चतरा विस के पूर्व प्रत्याशी अशोक भारती, जिला सचिव राजेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, केंद्रीय कमेटी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अंजू देवी, अजय दांगी, नगर उपाध्यक्ष सह सचिव चंदन प्रजापति, उपाध्यक्ष राहुल साह, जिला समिति के सदस्य विक्रम यादव, विनोद महतो, कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सकिंदर खरवार, रंजय पासवान, जयप्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: चतरा में कचरे का अंबार देख भड़के पार्षद, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
