घर से डेढ़ लाख जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी

सूचित ठाकुर के घर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और डेढ़ लाख के गहने समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये.

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जोतडीह गांव निवासी सूचित ठाकुर के घर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और डेढ़ लाख के गहने समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. सूचित ठाकुर ने बताया कि रात करीब दो बजे बारिश शुरू होने पर सभी नीचे घर आये, तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरे पड़े हैं. एक कमरे में रखा बक्सा गायब था. इसमें सोने-चांदी की गहने व नकदी को रखा गया था. इस संबंध में भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी कासिम अंसारी दल बल के साथ घर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >