लावालौंग: जवाहर यादव बने फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष

लावालौंग फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक में जवाहर यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.नई कार्यकारिणी ने डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की बात कही है.

लावालौंग. फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक लावालौंग डाक बंगला परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने की. बैठक में प्रखंड के 48 डीलरों में 42 डीलर उपस्थित रहे. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सिमरिया के रामेश्वर राम, राजकुमार राम व चतरा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह उपस्थित थे. चतरा जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई.

जवाहर यादव अध्यक्ष, प्रशांत कुमार चीकू सचिव

सर्वसम्मति से जवाहर यादव को प्रखंड अध्यक्ष, प्रशांत कुमार चीकू को सचिव, नागेंद्र कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष व मीनार अली खान को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रघु मोची, अनिल केसरी, मनोज प्रसाद, लालमोहन यादव, संजय राम, बबलू प्रसाद व घनश्याम सिंह का चयन किया गया.

जिला कमेटी के लिए पांच सदस्यों का चयन

जिला कमेटी के लिए अमरदीप प्रसाद, इंद्रदेव यादव, विश्वनाथ यादव, वीरेंद्र यादव एवं रघु मोची को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में डीलरों ने कहा कि वे फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले अब्दुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करते रहेंगे.

डीलरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की बात

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि डीलरों की समस्याओं को लेकर इसी बैनर के तहत आंदोलन किया जायेगा. डीलरों ने सरकार से मृत डीलरों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये की सहानुभूति राशि देने, विशेष परिस्थिति में लाइसेंस हस्तांतरण का अधिकार देने, कागज रहित व्यवस्था का प्रमाण उपलब्ध कराने व प्रत्येक माह कमीशन की राशि सीधे डीलरों के खाते में भेजने की मांग की.

मांगों को लेकर एकजुट रहने का निर्णय

बैठक में डीलरों ने कहा कि वे एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे. मौके पर डीलर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >