इटखोरी महोत्सव का आमंत्रण सांसद को दिया आमंत्रण

इटखोरी महोत्सव का आमंत्रण सांसद को दिया आमंत्रण

चतरा.आगामी 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सांसद कालीचरण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इटखोरी महोत्सव चतरा की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक माना जाता है. हर वर्ष आयोजित होने वाला इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को मंच प्रदान करता है. साथ ही यह पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाता है. प्रशासन द्वारा महोत्सव की सफलता को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और अन्य आकर्षक आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >