आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश

डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी ने प्रखंड में संचालित प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन मन आवास, अबुआ आवास व आंबेडकर आवास का निरीक्षण किया.

मयूरहंड. डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी गुरुवार को प्रखंड में संचालित प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन मन आवास, अबुआ आवास व आंबेडकर आवास का निरीक्षण किया. इस दौरान हुसियां में कई आवास को अधूरा पाया. उन्होंने कहा कि आवास का काम अविलंब पूरा करें. साथ ही जो लाभुक अब तक नये आवास का काम शुरू नहीं किये हैं, वे भी एक सप्ताह के अंदर शुरू करें. नये आवास का काम शुरू नहीं करेंगे, उन लाभुकों से राशि वापस ले ली जायेगी. उन्होंने बीडीओ मनीष कुमार को प्राथमिकता के आधार पर अधूरे आवास को पूर्ण कराने व नये आवास का काम शुरू कराने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सचिव मदन मरांडी समेत कई लोग उपस्थित थे.

आवास का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें

गिद्धौर. जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार गुरुवार को गिद्धौर पहुंचे, जहां प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ,पंचायत सचिव व स्वयंसेवकों के साथ बैठक की. इस दौरान 11 मार्च से 20 मार्च तक प्रखंड में मनाये जा रहे आवास दिवस पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने अबुआ आवास निर्माण कार्य का तीसरा किस्त व प्रधानमंत्री आवास का दूसरा किस्त ले लिया है, वे आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करायें. बैठक में बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, दिगंबर पांडेय, खुशबुलता, आवास कॉ-ओर्डिनेटर नाजिर अख्तर समेत स्वयंसेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >