कुंदा में विधायक जनार्दन पासवान ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कस्तूरबा विद्यालय की समस्या जल्द होगी दूर

विधायक जनार्दन पासवान ने कुंदा में विकास योजनाओं की समीक्षा की. कस्तूरबा विद्यालय की भवन समस्या जल्द होगी दूर, डीप बोरिंग और शेड निर्माण होगा.

कुंदा(चतरा) : चतरा जिले के विधायक जनार्दन पासवान एक दिवसीय दौरे पर कुंदा पहुंचे. इस दौरान प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर BDO साकेत कुमार सिन्हा और CO दीपक कुमार मिश्रा से जानकारी लिया. कस्तूरबा विद्यालय पहुंच कर जल्द ही भवन की समस्या दूर करने की बात कही.

अधूरे भवन का टेंडर जारी, स्कूल में डीप बोरिंग और शेड बनेगा

इसके लिए अधूरा भवन का टेंडर भी निकाल दिया गया हैं. छात्राओं से मिलकर शिक्षा और भोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया. विद्यालय परिसर में डीप बोरिंग और चबूतरा युक्त शेड निर्माण करने की बात कही. उन्होंने पर्यटक स्थल महादेव मठ स्थित बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-शांति,उन्नति और हरियाली की कामना की.मंदिर परिसर में विराट शिवगुरु महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए.

भगवान शिव जगत के गुरु हैं

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिवगुरु परिचर्चा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान शिव जगत के गुरु हैं और उनकी भक्ति से ही मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है. दौरे के क्रम में बाल क्लब नावाडीद द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >