नगवां घाट से बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी

थाना क्षेत्र के नगवां घाट में बालू का अवैध खनन व ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है. खुलेआम दिन-रात बालू ढुलाई की जा रही है.

इटखोरी. थाना क्षेत्र के नगवां घाट में बालू का अवैध खनन व ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है. खुलेआम दिन-रात बालू ढुलाई की जा रही है. बुधवार को दिन के दस बजे तक निडर होकर बालू लोडिंग किया जा रहा था. खनन विभाग के चुप्पी के कारण नगवां घाट से खुलेआम बालू का कारोबार किया जा रहा है, विभाग मौन बना हुआ है. देर रात तीन बजे से ही ट्रैक्टरों का आवाज सुनाई देने लगता है. दिन के दस बजे तक बालू ढुलाई किया जाता है. नगवां घाट से बालू लादकर परसौनी धनखेरी के रास्ते तथा बक्सा डैम के रास्ते गुजरता है. मालूम हो कि नगवां घाट का अबतक बंदोबस्ती नहीं हुआ है. उक्त घाट से अवैध रूप से ढुलाई की जाती है. ..कस्तूरबा विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कुंदा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 10वीं व 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु व प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने दसवीं के तीन व 12वीं के चार छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली छात्राओं में 10वीं के रूनु कुमारी, अंजु कुमारी व उषा कुमारी, 12वीं में संगीता कुमारी, पुनम कुमारी, सरोज कुमारी व शीतल कुमारी शामिल है. मुखिया ने कहा कि सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन है. मुखिया व प्रमुख प्रतिनिधियों ने छात्राओं को लगन व मेहनत से पढ़ाई कर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व जिला का नाम रोशन करने की बात कही. समारोह का संचालन शिक्षक पवन कुमार ने किया. मौके पर शिक्षिका नूतन मरियम कच्छप, इंदु भारती, लेखपाल अमरदीप कुमार सिन्हा, शिक्षक विजय कुमार, अनिल कुमार, उपेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेहा देवी समेत कई लोग उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >