मजदूरों का समायोजन नहीं हुआ, तो आंदोलन

आम्रपाली परियोजना के आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत विस्थापित ग्रामीण मजदूरों की बैठक झारखंड ग्रामीण मजदूर कल्याण संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में हुई.

टंडवा. आम्रपाली परियोजना के आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत विस्थापित ग्रामीण मजदूरों की बैठक झारखंड ग्रामीण मजदूर कल्याण संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गुरुदयाल साहू ने की, संचालन महामंत्री रमेश कुमार वर्मा ने किया. बताया गया कि 13 मिलियन टन कोयला उत्पादन का टेंडर बीएलए कंपनी को मिला है. पूर्व कंपनी की ओर से लगभग 650 मजदूरों पर नो वर्क, नो पे लगा दिया गया है. नयी कंपनी में यसभी को समायोजित करने के साथ विस्थापित गांव के बेरोजगार युवकों को कंपनी में नियोजित करने का मांग किया गया. आम्रपाली महाप्रबंधक की अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन, विस्थापित व ठेका मजदूरों के बीच वार्ता करने के बाद ही उत्पादन कार्य प्रारंभ करने की बात कही. सहमति नहीं बनने पर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर धीरेंद्र चौधरी, रवि रवानी, राजेश कुमार, सूरज सिंह, राकेश सिंह, बजरंगी पासवान, सुनील कुमार, ओम कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, दीपक साव, पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >