नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा स्थापित

नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा स्थापित

प्रतापपुर. प्रखंड के एघारा गांव में शिव व देवी मंदिर में भगवान की प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार को स्थापित किया गया. इस मौके पर पूरे गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव व माता रानी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रृद्धालुओं ने हर-हर महादेव व जय माता दी की जयकारे लगाये. भ्रमण के बाद शिव मंदिर में भगवान भोले व देवी मंडप में माता रानी की प्रतिमा को स्थापित किया गया. मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गांव के सभी लोगो ने पूजा-पाठ कर मातारानी की दर्शन किया. भगवान भोले पर जलाभिषेक किया. लोगों ने बताया की एघारा गांव में भगवान शिव व देवी मंदिर का निर्माण किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 108 श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया. नगर भ्रमण में एघारा मुखिया मालती देवी, पंसस रामसेवक साव, सुरेंद्र भारती, सुरजमल प्रसाद, सुधीर कुमार, रंजीत पासवान, दीपक कुमार, अजय प्रसाद, विजय प्रसाद, रामफल प्रसाद, शंकर प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, योगेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, मुकेश पासवान, दुलार साव समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >