गिद्धौर.थाना क्षेत्र के गांगपुर खेल मैदान समीप रविवार की देर रात यादव लाइन होटल संचालक समेत अन्य लोगों के साथ वाहन पर सवार होकर एक दर्जन लोगों ने जमकर मार पीट किया.जिसमे चार लोग घायल हो गए.घायलों में मनोज यादव,चंद्रदेव यादव,मां सुनीता देवी तथा पोता मयंक यादव शामिल है.मनोज व चंद्रदेव को छाती , माथे में गंभीर चोट लगी है.घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
जहां चिकित्सक ने मनोज व चंद्रदेव को गंभीर चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात को ही यादव होटल पहुंची .मामले की जानकारी ली.घटना को लेकर मां सुनीता देवी ने मार पीट करने को लेकर एक दर्जन लोगों पर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
आवेदन कहा गया है कि शहर के नगवां निवासी दिलीप यादव,जेएमएम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव,गड़िया निवासी मुकेश यादव, प्रतापपुर गौड़ निवासी रूपेश कुमार, अकौना निवासी सुरेश कुमार,जेएमएम पार्टी कोषाध्यक्ष नितेश अंबानी समेत एक दर्जन लगभग रात 11 बजे तीन वाहन में सवार होटल पहुंच खाना खाया.
खाना खाने के बाद 45 सौ रुपए बिल हुआ..बिल मांगने पर सभी लोग गाली गलौज करने लगा और हॉकी का स्टीक,रड तथा लोहे का धार धार हथियार से जमकर मार पीट किया.साथ ही काउंटर से लगभग 10 से 15 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए.
