चतरा के इस होटल में बिल मांगने पर मारपीट, 31 से अधिक पर प्राथमिकी; थार समेत हॉकी स्टिक व रड बरामद

गिद्धौर के यादव लाइन होटल में बिल को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 31 से अधिक लोगों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है.

गिद्धौर से घनश्याम कुमार की रिपोर्ट

चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर खेल मैदान स्थित यादव लाइन होटल में बिल को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है. मामले में 10 नामजद समेत 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. होटल संचालक की मां सुनीता देवी के आवेदन पर दिलीप यादव, जेएमएम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव, मुकेश यादव, रूपेश कुमार, सुरेश कुमार, नितेश अंबानी समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मौके से पुलिस ने एक थार वाहन, हॉकी स्टिक और रड बरामद किया

वहीं, राजन पासवान के आवेदन पर महानंद यादव, चंद्रदेव यादव, मनोज यादव, प्रिंस कुमार समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि रविवार की देर रात करीब एक दर्जन लोग होटल में खाना खाने पहुंचे थे. होटल संचालक द्वारा बिल मांगने को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना में होटल संचालक समेत चार लोग घायल हो गये थे. पुलिस ने उसी रात घटनास्थल से एक थार वाहन, हॉकी स्टिक और रड बरामद किया था.

एसडीपीओ ने घटनास्थल पर की जांच

काउंटर केस दर्ज होने के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब मंगलवार को गांगपुर स्थित यादव लाइन होटल पहुंचे. उन्होंने होटल संचालक और स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से दो हॉकी स्टिक बरामद की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर को मस्तिष्क व मानसिक रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >