मयूरहंड में तीन माह से खराब पड़ा हाई मास्ट लाइट, शाम ढलते ही चौक पर छा जाता है अंधेरा

मयूरहंड चौक पर पूर्व विधायक द्वारा लगाई गई हाई मास्ट लाइट तीन महीने से खराब है. अंधेरे के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मयूरहंड (चतरा). मयूरहंड प्रखंड के स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय मोड़ पर एक हाई मास्ट लाइट तीन महीने से खराब है. इसे पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने लगवाया था. लाइट खराब रहने के कारण शाम ढलते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है. इस वजह से चौक पर ठेला लगाने के साथ फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई बार मांग के बावजूद नहीं बनी लाइट

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि खराब हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने की मांग कई बार की जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक लाइट की मरम्मत नहीं करायी गयी है. लाइट खराब रहने से दुकानदारों में नाराजगी है और वे जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्से में हैं.

रात में सैकड़ों लोगों का होता है आवागमन

स्थानीय लोगों के अनुसार, उस चौक से हर दिन रात में सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है. ऐसे में चौक पर रोशनी की ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत होती है. अंधेरे के कारण राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है.

साप्ताहिक बाजार में भी पड़ रहा असर

स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय मोड़ पर हफ्ते में दो दिन रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट खराब रहने के कारण सूरज ढलते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है. दुकानदारों को शाम के बाद दुकानें बंद करनी पड़ती हैं.

जल्द मरम्मत की मांग

ग्रामीणों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से खराब हाई मास्ट लाइट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि चौक पर शाम के बाद भी रोशनी की ठीक-ठाक व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद भी गांव के शिक्षकों को शहर का इंतजार, नहीं हुआ जोनवार ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >