इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी. प्रखंड के महुदा गांव में सात दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है. पूरे गांव के लोग त्योहार की तरह गणेश उत्सव मना रहे हैं. पूजा आयोजन समिति के सदस्य भक्ति भाव के साथ सिद्धि विनायक की पूजा कर रहे हैं. प्रतिदिन रात में कीर्तन व जागरण का आयोजन किया जा रहा है.
कई वर्षों से हो रही गणपति बप्पा की पूजा
मालूम हो कि महुदा गांव में कई वर्षों से गणपति बप्पा की पूजा की जा रही है. गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. पूजा-अर्चना और कीर्तन-जागरण के कारण गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
