सत्य, अहिंसा व त्याग का प्रतीक गांधी का जीवन: कांग्रेस

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी

चतरा. सदर थाना के समीप स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने की. श्री दुबे ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलायी. युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा व त्याग का प्रतीक है.मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, कांग्रेस नेता रमेशी राम, मुन्ना यादव, युवा नेता आयुष कुमार, कार्यालय प्रभारी सैय्यद अजीमउद्दीन ख्वाजा, सत्येंद्र दास समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

टंडवा. किड्स जूनियर स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि टंडवा थाना के एएसआई रामजीत सिंह ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी का अतिथियों व अभिभावकों ने अवलोकन किया. बच्चों द्वारा बनाये गये एनटीपीसी पावर प्लांट का मॉडल, वर्षा जल संरक्षण, भूकंप विरोधी उपकरण, जीवाश्म इंधनों का विनिर्माण, रक्त संचार प्रणाली, पेरिस्कोप, पिनहोल कैमरा, सौर परिवार का मॉडल, विद्युत चुंबकीय, कुतुबमीनार व इंडिया गेट सहित अन्य मॉडल लोगों का ध्यान खींचा. प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है. बच्चों व शिक्षकों द्वारा फूड स्टॉल लगाया गया, जहां लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मिंज, आलोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम कुमार, प्रताप टोप्पो, प्रवीण कुमार, नीलम कुमारी, डोली कुमारी, निशा कुमारी, रूपा श्री, चंद्रकांता कुमारी, आदित्य सर, अक्षय सर, दीपिका, चंपा ने अपनी भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >