चतरा के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में चार शिक्षकों के भरोसे एक हजार बच्चों का भविष्य

चतरा प्रतापपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा के छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौपा. उन्होंने विद्यालय में अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति-प्रतिनियुक्ति करने की मांग की.

चतरा प्रतापपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त को ज्ञापन सौपा. उन्होंने विद्यालय में अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति-प्रतिनियुक्ति करने की मांग की. विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. यहां करीब एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत है, लेकिन मात्र चार शिक्षक हैं.

इनमें दो-तीन शिक्षक हमेशा गैर शैक्षणिक कार्य में लगे रहते हैं, जिसके कारण पढ़ाई बाधित होती है. विषयवार शिक्षक नहीं रहने के कारण पठन-पाठन करने में काफी दिक्कत होती है. साथ ही कमरों में बेंच-डेस्क, कुर्सी-टेबल भी उपलब्ध कराने की मांग की है. इसकी प्रतिलिपि डीइओ, डीएसई, मंत्री, शिक्षा सचिव को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >