चतरा: अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मी पर पत्थरबाजी, दो लोगों को जेल

Chatra News: चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के गड़गोरिया गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से दीनबंधू/ बिहारी कुमार की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के गड़गोरिया गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पर लोगों ने वनकर्मियों पर पत्थरबाजी किया है. इस पत्थर बाजी में वनकर्मी को चोटें आई है. 

वन विभाग की कार्रवाई

इस मामले में कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक डुमरवार के छोटु भुईया और चरका के कृष्ण भुईया है. दोनों को वनकर्मी ने मेडिकल जांच के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है. 

क्या है मामला?

इस संबंध में वनकर्मी ने बताया कि वनक्षेत्र से गड़गोरिया में वन भूमि पर अवैध रूप से घर बनाकर कब्जा कर रहे थे. सूचना मिलने पर वनकर्मी अरविन्द कुमार, नीरज कुमार और रंजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.  जिसके बाद घर बना रहे लोगों को रोकने लगे, तभी उक्त गिरफ्तार लोगों ने वनकर्मी पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया. इस घटना में वनकर्मी को मालूमी चोट आई है. इधर आरोपी पक्ष का कहना है कि वन भूमि पर काफी संख्या में लोग घर बनाकर अतिक्रमण किया है सभी लोग का हटाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >