शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील चतरा. ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया. जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सन्नी वर्धन व सीओ अनिल कुमार ने किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर जतराहीबाग, गंदौरी मंदिर, पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड, केसरी चौक, गुदरी बाजार, अव्वल मुहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी. वहीं सीओ ने कहा कि सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनायें. फ्लैग मार्च में एसआई कासिम अंसारी, अनुरंजन कुजूर, टीपू अंसारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस व एसएसबी के जवान शामिल थे. जोरी. बकरीद को लेकर वशिष्ठ नगर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, जिसका नेतृत्व प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने किया. इस दौरान लोगों से त्योहार शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अलावा एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सिद्धार्थ सिंह, एएसआई छोटन राम, लक्ष्मण यादव, रमापति कुम्हार, विजय कुमार समेत कई जिला बल व एसएसबी के जवान शामिल थे.
बकरीद पर्व को लेकर चतरा व जोरी में फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील
