स्कॉर्पियो पलटने से पांच घायल

स्कॉर्पियो पलटने से पांच घायल

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के निलांजन नदी के समीप शनिवार की देर शाम स्कॉर्पियों पलटने से पांच लोग घायल हो गये. घायलों में पाराडीह गांव निवासी मनोज राणा की पुत्री रीचा कुमारी, पिंकी कुमारी, मुकेश कुमार, बालमुकुंद राणा के पुत्र विकास कुमार व अशोक यादव के पुत्र रणधीर यादव शामिल हैं.

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए लमटा गये हुए थे. वापस लौटने के क्रम में स्कॉर्पियों का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >