जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार में गुरुवार को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को सील करने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध के बाद प्रशासनिक टीम को वापस लौटना पड़ा था. इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ जहुर आलम के अलावा दूसरे पदाधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों के आक्रोश को देख लोगों के घरों में घुसकर खुद का बचाव करना पड़ा था. ग्रामीणों ने नर्सिंग होम को सील नहीं होने दिया था और झोलाछाप चंदन कुमार टीम से छुड़ाकर भगा दिया.था. इधर, अनुमंडलीय जांच टीम का विरोध करने के मामले में वशिष्ठ नगर थाना में 58 नामजद समेत करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीएचसी के चिकित्सक डॉ केके साहा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें नाजायज मजमा लगाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक के आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 63/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में नर्सिंग होम मकान मालिक के पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
