स्कूल में मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी

दो दिन पूर्व लंच के समय विद्यालय में मारपीट हुई थी

चतरा. डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा (राज्य संपोषित प्लस टू उवि) में हुई मारपीट मामले में सदर थाना में पांच छात्रों पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मारपीट में घायल छात्र के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि दो दिन पूर्व लंच के समय विद्यालय में मारपीट हुई थी, जिसमें दो छात्र घायल हो गये थे. बता दें कि स्कूल में पहले भी कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है, जिससे बच्चों के अभिभावक भी चिंतित रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >