चतरा के कुंदा में 27 अगस्त तक खिलायी जायेगी फाइलेरिया की दवा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक लेवल को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. 23 से 27 अगस्त तक सरकार द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलायी जानी है.

कुंदा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक लेवल को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की. मौके पर जनप्रतिनिधि, डीलर व विभिन्न विभागों के लोगों को बताया गया कि 23 से 27 अगस्त तक सरकार द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलायी जानी है.

इसके लिए 23 से 25 अगस्त तक बूथों पर व 26, 27 अगस्त को घर-घर घूम कर दवा खिलायी जायेगी. मौके पर पीसीआई के एसएमसी अमित कुमार मिश्रा, जनसेक विनय कुमार, वीएलडब्ल्यू शिवमंगल कुमार समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >