चतरा में एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. ये लोग गिद्धौर मेन चौक के रहने वाले हैं. इनके पास से 28 किलो 85 ग्राम अफीम जब्त की गई है.

चतरा, मो तसलीम : चतरा जिले की गिद्धौर पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में गिद्धौर मेन चौक निवासी महेंद्र दांगी व उसके पुत्र दीपेंद्र दांगी शामिल हैं.

चतरा में 28 किलो 85 ग्राम अफीम और मोबाइल फोन जब्त

तस्करों के पास से 28 किलो 85 ग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. तस्कर बाहर से अफीम लाकर उसे तैयार कर पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भेजते थे. यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केसरी ने रविवार को सिमरिया स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

एसपी विकास कुमार को मिली थी गुप्त सूचना

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरली टोला स्थित महेंद्र दांगी के जानवर शेड में भारी मात्रा में अफीम रखा हुआ है, जिसे बाहर भेजने की तैयारी है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया.

बरली टोला के जानवर शेड में पुलिस को मिली अफीम

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरली टोला स्थित जानवर शेड पहुंचकर अफीम बरामद किया. साथ ही पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 28/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. आगे एसडीपीओ ने कहा कि अफीम तस्करों को बक्सा नहीं जाएगा.

अफीम और ब्राउन शुगर के तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा

लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. किसी भी हाल में अफीम व ब्राउन शुगर के तस्करों व इस कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि शॉर्टकट के जरिए अमीर बनने की चाह रखने वालों को अफीम का कारोबार करना काफी भारी पड़ेगा. पुलिस की इन पर पैनी नजर है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और जिला बल के कई जवान शामिल थे.

पुलिस की कार्रवाई से अफीम तस्करों में मचा हड़कंप

एसडीपीओ ने कहा कि चतरा पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस को सफलता भी मिल रही है. अफीम व ब्राउन शुगर के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

चतरा से तस्करी मामले में लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं पिता-पुत्र

बता दें कि 28 सितंबर 2023 को 515 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार तस्करों की पहचान गिद्धौर निवासी राजेदव दांगी व उसके पुत्र रोहित राज के रूप में हुई थी. इस तरह क्षेत्र से लगातार पिता-पुत्र को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया जाता रहा है.

Also Read : चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Also Read : झारखंड के चतरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >