बानासाम गांव में हाथी ने एक घर को ध्वस्त किया

इस दौरान हाथी ने गंगिया देवी का घर ध्वस्त कर दिया.

चतरा. सदर प्रखंड की गोढ़ाई पंचायत के बानासाम गांव में बुधवार की रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने गंगिया देवी का घर ध्वस्त कर दिया. साथ ही तीन लोगों के घर की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. इनमें अर्जुन भगत, दासो भगत, सरस्वती देवी के घर की चहारदीवारी शामिल है. इसके अलावा दासो भगत के खेत में लगी फसलों को हाथी ने बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया हाथी रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू किया. लोगों ने किसी तरह हाथी को खदेड़ा. सूचना पाकर वनरक्षी सुनीता तिर्की गांव पहुंच कर नुकसान का आकलन किया. मौके पर कांग्रेस महासचिव राजवीर, जेएलकेएम नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, बानासाम के उपाध्यक्ष पप्पु कुमार के अलावा कई उपस्थित थे.

18 दिनों से लापता हैं महिला, परिजन परेशान

चतरा. सदर प्रखंड के डाढ़ा गांव निवासी सरिता देवी (पति अंशु भुईयां) 18 दिनों से लापता है, जिससे परिजन परेशान हैं. इस संबंध में महिला के पति ने पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी है. बताया है कि पांच जनवरी को पत्नी अपनी बहन के घर वशिष्ठ थाना क्षेत्र जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची. अंशु ने पुलिस से उसे खोज निकालने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >