प्रतापपुर: चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के बरूरा पंचायत अन्तर्गत संग्रामपुर खुर्द गांव में सोमवार को विषैले साप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक वृद्ध व्यक्ति संग्रामपुर खुर्द गांव निवासी नरेश भारत (50 वर्ष) है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि नरेश भारती रविवार की संध्या में घर के सामने जानवर बांध रहे थे. इसी दौरान विषैले साप ने डस लिया. परिजनो ने आनन-फानन में उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ति किया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मुखिया ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोशा
वहां से मगध मेडिकल अस्पताल गया जी रेफर किया गया है. जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. मौत के खबर मिलते ही बरूरा मुखिया मनिष सिंह उनके घर पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया. मौके पर मुखिया ने उनके अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया और कहा कि मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जायेगा.
