चतरा के इटखोरी में खुखड़ी बेच कर एक माह में 40 हजार रुपये कमाये

प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार रुपये का खुखड़ी बेचता है रंजन कुमार, 480 रुपये किलो की दर से खुखड़ी बेच रहा खुखड़ी

इटखोरी. टोनाटांड़ गांव के रंजन कुमार के लिए खुखड़ी की फसल खुशहाली लेकर आया है. उसने खुखड़ी बेच कर एक माह में 40 हजार रुपये कमाया है. प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार रुपये का खुखड़ी बेचता है. उसने बताया कि उसकी मां प्रतिदिन जंगल से खुखड़ी लाती है, जिसे वह इटखोरी बाजार में बेचता है. शुक्रवार को 480 रुपये किलो की दर से खुखड़ी बेचा.

उसने बताया कि जिस दिन ज्यादा बादल गरजता है और तेज बारिश होती है, उस दिन जंगल में काफी खुखड़ी मिलता है. ऊंचे टीले वाले स्थान पर स्वत: खुखड़ी निकलता है. यह बरसात के दिनों में ही निकलता है. खुखड़ी बेच कर पूरा परिवार काफी खुश है. उसने कहा कि खुखड़ी नहीं बेचते, तो कोरोना काल में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >