सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया.

चतरा. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ संदीप सुमन शामिल हुए. इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत के माध्यम से नशे के सेवन व अफीम की खेती से होने वाले नुकसान को प्रभावी ढंग से दिखाया. नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार व समाज तीनों को प्रभावित करता है और अपराध को बढ़ावा देता है. एसडीपीओ ने कहा कि आज के समय में नशा समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. खासकर युवाओं व छात्रों को मादक पदार्थों से दूर रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि नशा व्यक्ति का भविष्य बर्बाद कर देता है. मौके पर सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी मो शमी अंसारी के अलावा विद्यालय के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता, शिक्षक कुमार चंदन, रमेश कुमार, डॉ मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे. गिद्धौर वन क्षेत्र में लगाये जायेंगे 70 हजार पौधे गिद्धौर. गिद्धौर वन क्षेत्र में 40 हेक्टेयर में 70 हजार पौधे लगाये जायेंगे. धोबिनियांगढ़ा, बलरी, सिंदुआरियाटांड़ समेत अन्य जगहों पर पौधे लगाये गये. जिसमें स्थानीय प्रजाति के आंवला, बरगद, पीपल, करंज, सागवान, सीमल, खैर समेत अन्य पौधे लगाये जायेंगे. डीएफओ मुकेश कुमार ने कहा कि पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है. पौधारोपण के पूर्व ट्रेंच की खुदाई कर लिया गया. कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधे लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >