चतरा: मयूरहंड पंचायत सचिवालय में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में 175 लोगों के आवेदन लिए गए. इस दौरान आवेदकों का डिजिटल फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर भी लिया गया.
एमवीआई नीरज कुमार ने बताया कि जिन लोगों का आवेदन शिविर में नहीं हो सका, वे जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति जमा कर डिजिटल फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर करा सकते हैं.
मौके पर जेएमएम प्रखंड सचिव रविश कुमार सिंह, परिवहन विभाग के कर्मी राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुभाष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
