400 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण

अर्पिता महिला मंडल आम्रपाली ने बिंगलात गांव में शुक्रवार को शिविर लगा कर 400 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया

टंडवा. अर्पिता महिला मंडल आम्रपाली ने बिंगलात गांव में शुक्रवार को शिविर लगा कर 400 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. वितरण महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने किया. बताया कि मच्छरदानी एक सुरक्षित, रासायन-मुक्त व किफायती उपाय है, जो बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. मच्छरदानी उपयोग करने से मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकता है. सीएसआर अधिकारी मोहसिन रजा ने बताया कि यह कार्यक्रम अर्पिता महिला मंडल सीसीएल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. मौके पर हस्बुन निशा, सुधा पंडित, प्रमिला सिन्हा, प्रीति करारिया, वंदना सिन्हा, महेश वर्मा, रमेश वर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >