चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने उपायुक्त को आवेदन देकर बस पड़ाव व भारी वाहनों के प्रवेश शुल्क वसूली का बंदोबस्ती टेंडर की तिथि बढ़ाने की मांग की है. बताया कि चतरा बस पड़ाव व नगर क्षेत्र में बाहरी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश शुल्क की टेंडर की तिथि पांच जून को निर्धारित की गयी है. जबकि दोनों बंदोबस्ती 16 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2026 तक एक वर्ष के लिए की गयी थी, जिसमें अभी लगभग 45 दिनों का समय बचा हुआ है. दोनों का टेंडर समाप्त होने के 20 दिन पूर्व टेंडर कराने की मांग की है. इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.
डीसी से टेंडर की तिथि बढ़ाने की मांग
दोनों का टेंडर समाप्त होने के 20 दिन पूर्व टेंडर कराने की मांग की है
