टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

टेट की अनिवार्यता से नाराज शिक्षक गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे और पीएम व सीएम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

चतरा. टेट की अनिवार्यता से नाराज शिक्षक गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे और पीएम व सीएम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने पर सेवामुक्त किये जाने से काफी निराशा है. इससे राज्य के लगभग 30 हजार शिक्षकों की सेवा खतरे में पड़ जायेगी. शिक्षकों ने भारत व झारखंड सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों के हित में काम करने की मांग की. 20 सितंबर को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. मौके पर सच्चिदानंद सिंह, रमेश प्रसाद, अजीत झा, रोहित प्रसाद, जितेंद्र सिन्हा, मुकूल श्रीवास्तव, विनोद यादव समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >