दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

कुंदा में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. समाज ने मिलकर कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. मृतका की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया.

कुंदा. प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक के पास हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को खैरवार भोक्ता समाज की अध्यक्षता में कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के बाद की गयी हत्या की घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया. उपस्थित लोगों ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की.

घटना पर जताया दुख और आक्रोश

कार्यक्रम की शुरुआत में भोक्ता समाज और क्षेत्र के विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों ने घटना पर अपना दुख व्यक्त किया. वक्ताओं ने घटना को निंदनीय और समाज को शर्मसार करने वाला बताया. उपस्थित लोगों ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आंबेडकर चौक से निकाला कैंडल मार्च

श्रद्धांजलि सभा के बाद आंबेडकर चौक से पूरे नगर क्षेत्र में बैनर के साथ कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान लोगों ने "दोषियों को फांसी दो", "बेटियों को छेड़ना बंद करो" और "पीड़िता को न्याय दो" जैसे नारे लगाये.

सख्त सजा से अपराध पर लगेगा अंकुश

सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलने से अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने में मदद मिलेगी.

ये लोग रहे शामिल

मौके पर जिलाध्यक्ष विजय गंझू, रामदेव भोक्ता, समोध गंझू, रंजीत भोक्ता, दिव्या भोक्ता, सुनीता देवी, रेखा देवी, जयराम भारती, अध्यक्ष संजय भारती, अखिलेश प्रसाद यादव, अर्जुन पासवान, मुखिया मनोज कुमार साहु, मुखिया भरत यादव, मिथिलेश गंझू, पृथ्वी गंझू, नगीना गंझू, राजू भोक्ता, जितेंद्र कुमार शौण्डिक, दिलेश्वर भोक्ता, अर्जुन पासवान, दिलीप यादव, सुमन दास, घनश्याम यादव, बिनोद साव, उपेंद्र भोक्ता, बैजनाथ यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >