मयूरहंड: विश्वकर्मा बढ़ई समाज के जिलाध्यक्ष व जगदीशपुर गांव निवासी डोमन राणा ने उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, आवास, बिजली, पेयजल व सिंचाई सुविधाओं की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है.
क्षेत्र में बिचौलियों की टीम सक्रिय है. बिचौलियों के कारण गरीब व असहाय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. महिलाएं आवास लाभ के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं.
उन्होंने मामले की जांच कर जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ देने और बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा इटखोरी के साथ मयूरहंड को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की मांग की.
