जमीन की क्षतिपूर्ति के लिए समिति के गठन का निर्णय

शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क को लेकर ग्रामीणों की बैठक

शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क को लेकर ग्रामीणों की बैठक टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े शिवपुर रेलवे साइडिंग ट्रांसपोर्टिंग सड़क के रैयतों की बैठक होन्हे में हुई. अध्यक्षता कोयद मुखिया किशुन राम ने की. बैठक में ट्रांसपोर्टिंग सड़क से जुड़ी समस्याओं और रैयतों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक 1.7 किमी लंबी ट्रांसपोर्टिंग सड़क में शामिल निजी जमीन की क्षतिपूर्ति के लिए 31 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि समिति रैयतों की समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन से वार्ता करेगी. मौके पर अर्जुन राम, मुकेश यादव, कैलाश यादव, सिकंदर यादव, आशेश्वर यादव, अंडू गंझू, बरन भुईयां, चंद्रदेव यादव, आदित्य यादव, प्रेम यादव, केदार यादव, जगतू गंझू, करूं गंझू, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, मुना सिंह, भोला यादव, अनिल कुमार, रामंडन यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >