मयूरहंड. थाना क्षेत्र के मयूरहंड गांव निवासी मुकेश रजक के लापता पांच वर्षीय पुत्र मयंक रजक का शव उसके घर के पीछे स्थित कुआं से मिला. वह सुबह सात बजे से लापता था. परिजन काफी परेशान थे. परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू किया, इस दौरान दोपहर एक बजे कुआं से शव मिला. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और तत्काल इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं दूसरी ओर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम छाया हुआ है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.