मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के लिए लग रही भीड़

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए पंचायत सचिवालय में भीड़ लगी है.

इटखोरी. मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए पंचायत सचिवालय में भीड़ लगी है. लाभुकों द्वारा सत्यापित कागजात जमा किया जा रहा है. कई लाभुक इस बात से सहमे हुए हैं कि उनका नाम हटा दिया जायेगा. जिससे वे दस्तावेज जमा करने में डर रहे हैं. सरकार द्वारा जारी निर्देश सार्वजनिक नहीं किये जाने के कारण लाभार्थी असमंजस की स्थिति में है. गुरुवार को इटखोरी पंचायत सचिवालय में काफी भीड़ था. मुखिया जुगेश्वर दांगी व सचिव अर्चना कुमारी दस्तावेज एकत्रित कर रही थी. वे लाभुकों को आवश्यक जानकारी दे रही थी. जानकारी के अनुसार सभी दस्तावेज आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपलब्ध कराया जायेगा, वे मुहल्लों में जाकर लाभुकों की जानकारी लेकर सत्यापित करेगी. इसमें योग्य व अयोग्य लाभुकों का चयन करना है. जलमीनार व चापानल दुरुस्त कराने की मांग गिद्धौर. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संजीव कुमार ने पीएचईडी मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री संदिव्य सोनू से रांची स्थित आवास में मुलाकात की. प्रखंड में खराब पड़े चापानल व जलमीनार को दुरुस्त करने की मांग की. इस पर मंत्री श्री महतो ने तुरंत दूरभाष के माध्यम से पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को चापानल व जलमीनार को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. पर्यटन मंत्री से कौलेश्वरी मंदिर परिसर को सौंदर्यकरण की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >