रामनवमी जुलूस में तलवार से गर्दन पर किया वार, प्राथमिकी दर्ज

Crime News Chatra: झारखंड के चतरा जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान तलवार से गर्दन पर वार करने का मामला एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है. घायल व्यक्ति के परिजनों ने थाना प्रभारी से अपील की है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाये. वहीं, आरोपी ने कहा है कि नाचने के दौरान गलती से गर्दन पर तलवार लग गयी.

Crime News| चतरा, मो तसलीम : झारखंड में रामनवमी उत्सव के दौरान चतरा जिले में एक युवक पर तलवार से वार किया गया. इसमें युवक घायल हो गया. इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना शनिवार रात को हुई, जब जुलूस में एक युवक ने तलवार से चुड़ीहार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) की गर्दन पर वार कर दिया. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया.

डीएम यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप

इस संबंध में अविनाश ने सदर थाना में अभिमन्यु यादव उर्फ डीएम यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. अविनाश ने कहा कि रात में वह अव्वल मुहल्ला का जुलूस देखने के लिए गया था. इस दौरान डीएम यादव ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया. तलवार लगते ही उसकी गर्दन से खून बहने लगा.

चतरा सदर अस्पताल में घायल को लगे कई टांके

अविनाश ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उसे कई टांके लगाये गये. अविनाश और उसके परिजनों ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि डीएम यादव पर अविलंब कारवाई की जाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम यादव बोला- गलती से नाचने के दौरान लग गया तलवार

उधर, डीएम यादव ने कहा है कि अखाड़ा खेलने और नाचने के दौरान गलती से गर्दन पर तलवार लग गया. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा है कि अविनाश के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

LIVE Death Video: रामनवमी पर करतब दिखा रहे सुखदेव की अखाड़े में हो गयी मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >