चतरा. सदर सदर पुलिस ने गाय चोरी के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसमें शहादत चौक के मो अकरम,अंसार नगर के मो आबिद शामिल हैं। मो अकरम पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. यह जानकारी एसडीपीओ सनी वर्धन ने शुक्रवार को दी.
एसडीपीओ ने बताया कि कठौतिया निवासी सोनी देवी ने 16 जुलाई को थाना में आवेदन देकर बताया कि 13 जुलाई को उसका गाय की चोरी कर ली गयी है. खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की सूचना शहादत चौक के पास उक्त दोनों को पकड़ा गया. पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर एक गाय बरामद किया गया. छापामारी में थाना प्रभारी अनिल उरांव, एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह समय थाना के जवान शामिल थे. बाइक चोरी के आरोप में एक को जेल
बाइक चोरी के आरोप में शहर के मदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मालूम कुछ दिन पूर्व कोर्ट परिसर से होलमगड़ा निवासी बालेश्वर यादव की बाइक की चोरी हो गयी थी. श्री यादव ने थाना में मामला दर्ज कराया था. इस दौरान मदन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
