चतरा बाइपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू

14 किमी बनने वाली सड़क पर खर्च होंगे 138 करोड़

14 किमी बनने वाली सड़क पर खर्च होंगे 138 करोड़

चतरा. चतरा बाइपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. बाइपास सड़क 14 किमी बनेगी. 138 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. यह सड़क डाढ़ा-नगवां से होकर नवोदय विद्यालय के बसरिया के पास मिलेगी. काली पहाड़ी के समीप झाड़ी की सफाई कर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. बाइपास सड़क बनने से शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. 24 जनवरी को सांसद कालीचरण सिंह ने बाइपास सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था.

पति से विवाद होने पर महिला ने जहर गया, मौत

कुंदा. खुटेर गांव के एक घर में मामूली विवाद को लेकर गुरुवार को 25 वर्षीया शोभा देवी (पति सुनील भारती) ने जहर खा लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. सदर अस्पताल चतरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि होली के दौरान पति-पत्नी के बीच घर में रंग लगाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था. गुस्से में आकर पत्नी ने जहर खा लिया. परिजन आनन फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >