मासिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का समापन

संभाग के प्रशिक्षक कर्ण महतो ने कहा कि गत माह के वर्ग, बैठक व बच्चों की वार्षिक परीक्षा की समीक्षा की गयी.

चतरा. स्टेडियम स्थित कार्यालय में आयोजित एकल अभियान उत्तर झारखंड संभाग के मासिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. शिविर में एकल अभियान के संरक्षक नंदलाल केसरी व सचिव विकास केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. संभाग के प्रशिक्षक कर्ण महतो ने कहा कि गत माह के वर्ग, बैठक व बच्चों की वार्षिक परीक्षा की समीक्षा की गयी. जुलाई व अगस्त माह के पाठ्यक्रम पर भी विचार-विमर्श किया गया. मौके पर संभाग के संरक्षक ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सात विषय का पाठ्यक्रम बनाने पर जोर दिया. इस अवसर पर संताल परगना व धनबाद के प्रशिक्षक धनंजय दास, दिनेश कुमार, भरत सिंह, प्रेम कुमार, कालेश्वर भारती, तापस महली, डॉ राय, नरेश पासवान समेत 11 अंचलों के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >