चतरा. टंडवा प्रखंड की मिश्रौल पंचायत के टेकठा (हांडु) गांव के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने शिवपुर रेलवे साइडिंग में कार्यरत कंपनियों पर स्थानीय युवकों की अनदेखी करने और क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने की शिकायत की है. जिप सदस्य देवंती देवी, मुखिया सुबेश राम ने बताया कि एनसीसी व वेरियंट जैसी कंपनियां ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग का काम कर रही है. स्थानीय व प्रभावित परिवारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है. कोयला ढुलाई व भारी वाहनों के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शिवपुर रेलवे साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. मौके पर उमेश गंझू, लखन गंझू, राजेश गंझू समेत कई उपस्थित थे.
स्थानीय युवाओं की अनदेखी करने की शिकायत
क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने की भी शिकायत की है.
