घरेलू विवाद में नवविवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप हंटरगंज. प्रखंड की ओरू पंचायत के भुईयां टोली निवासी 18 वर्षीया सुष्मिता कुमारी (पति रंजीत भुईयां) ने घरेलू विवाद में आकर गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. हालांकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, सुबह पति शौच के लिए घर से बाहर गया था, इसी बीच महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पति जब घर लौटा, तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता देखा. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने बताया कि चार दिन पूर्व सास के साथ उसकी कहासुनी हुई थी. दो दिन से वह अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी. लोगों को शक है कि घरेलू विवाद में ही सुष्मिता ने आत्महत्या की है. मृतका के पिता जावादोहर गांव निवासी विजय भुईयां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि सुष्मिता कुमार व रंजीत भुईयां का प्रेम विवाह तीन अप्रैल 2025 को हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >