बच्चों को समय पर मिले षोषण

प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ गौरव कमान कच्छप ने की.

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ गौरव कमान कच्छप ने की, संचालन सुपरवाइजर कुमारी माधवी व संगीता कुमारी ने किया. बीडीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र का संचालन सही ढंग से करने का निर्देश दिया. समय पर केंद्र खोलने व बंद करने की बात कही. बच्चों को मिलनेवाले पोषाहार सही ढंग से वितरण करने को कहा. पोषण ट्रैकर के माध्यम से पोषण क्षेत्र के बच्चों व शिशुवती गर्भवती माता की स्थिति, पोषाहार लाभुकों को एंट्री कर लाभ देने, मातृत्व वंदना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किशोरियों व महिलाओं को देने के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही. मौके पर प्रधान सहायक संतोष गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश, आंगनबाड़ी सेविका संध्या देवी, मीना देवी, जुबेदा खातून समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >