छठ तालाब गहरीकरण कार्य का किया विरोध

आरोप लगाया कि तालाब का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है

मयूरहंड. करमा स्थित नावा आहार (छठ तालाब) के गहरीकरण कार्य का शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विरोध किया. जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद एवं मुखिया रामनाथ यादव ने आरोप लगाया कि तालाब का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है. विरोध की सूचना मिलने पर लघु सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई समीर आलम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत की. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कार्य प्राक्कलन के अनुसार ही कराया जायेगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. विरोध करने वालों में रामसेवक यादव, संतोष यादव, नंद किशोर यादव, किशोर भुईयां, रामस्वरूप यादव, रघुनी यादव, बबलू, गोलू, गोविंद, मंटू केशरी, कुंजो यादव और चंदर यादव समेत कई ग्रामीण शामिल थे. वहीं कार्य करा रहे मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तालाब का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी प्राक्कलन के अनुसार कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >