चतरा के युवक ने आत्महत्या की

चतरा के युवक ने आत्महत्या की

रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम रोड नंबर सात में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक शशिकांत शर्मा (25) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. शशिकांत ने गमछे के सहारे पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. युवक मेन रोड स्थित एक दवा दुकान में काम करता था.

थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वह मूल रूप से चतरा का रहने वाला है.कोलकाता निवाली महिला ने आत्महत्या की: पंडरा ओपी स्थित देवी मंडप रोड हेसल में दीपर्णा मुखर्जी (30) नामक एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है.

महिला के पति अमरनाथ मुखर्जी नेवरी-विकास स्थित कार के एक शो रूम में कार्यरत हैं. वे लोग मूल रूप से दमदम (कोलकाता) के रहने वाले हैं. महिला के मां के बयान पर पंडरा ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >