Chatra: बाराती गाड़ी का एक्सीडेंट, एक की मौत, चार घायल

Chatra: चतरा में रफ्तार ने एक आदमी की जान ले ली. बाराती गाड़ी का एक्सीडेंट होने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना से शादी का माहौल गम मे बदल गया.

Chatra: इटखोरी-चतरा रोड में वन विभाग के अतिथि गृह के पास एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान धनबाद के मनोज राम के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में सिरमतपुर गांव निवासी सुकेश सिंह, मधेश चंद्रवंशी, अभय चंद्रवंशी और आर्यन चंद्रवंशी घायल हुए हैं. सभी का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

तेज रफ्तार ने ले ली एक आदमी की जान

बताया गया कि बाराती गाड़ी प्रतापपुर से लौट रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. वन विभाग के अतिथि गृह के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक पेड़ में टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे पांच लोग घायल हो गये. घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मनोज राम की मौत हो गयी. मनोज राम अपने साला के बेटे विपिन कुमार की शादी में आये थे. इस घटना से शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया.

ये भी पढ़ें…

चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट

5 माह से लापता संतोष कुमार का कोई पता नहीं, परिवार ने रखा 2 लाख का इनाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >