चतरा: पिस्टल की नोक पर CSP संचालक से 2.96 लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त अपराधियों ने घेरा

Chatra Crime News: चतरा में दिनदहाड़े बड़ी लूट हुई है. अपराधियों ने एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर जा रहे सीएसपी संचालक अरविंद कुमार को पिस्टल के बल पर अपना शिकार बनाया. 2.96 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर अपराधी फरार हो गए. सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

Chatra Crime News, चतरा (मो० तसलीम की रिपोर्ट): चतरा सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा रोड स्थित मर्दनपुर के पास सोमवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हथियारबंद लुटेरों ने एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक को निशाना बनाते हुए पिस्टल की नोक पर 2 लाख 96 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

पीछा कर बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक हसोत गांव के रहने वाले पीड़ित सीएसपी संचालक अरविंद कुमार हर दिन की तरह सोमवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तपेज शाखा और एटीएम से राशि निकालकर अपने केंद्र मोकतमा जा रहे थे. इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया. जैसी ही अपराधियों की मोटर साइकल पीड़ित के पास पहुंची उन्होंने उसे जोरदार धक्का मारा. ठोकर खाकर वह गिर पड़े.

Also Read: ट्रेन में WT चलने वाले सावधान! झारखंड के इस स्टेशन गप्प से धर लेते हैं टीटी, भी 284 धराए

पिस्टल सटाकर दी जान से मारने की धमकी

संचालक के गिरते ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल तान दी. लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग सौंपने को कहा. जान बचाने के लिए डरे-सहमे संचालक ने बैग अपराधियों के हवाले कर दिया. अपराधी बैग के साथ-साथ उनका मोबाइल भी छीन ले गए, हालांकि कुछ दूरी पर जाने के बाद उन्होंने मोबाइल सड़क किनारे फेंक दिया. हालांकि, पीड़ित ने कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लूट की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. सीएसपी संचालक ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर बैंक से मोटी रकम लेकर चलने वाले व्यवसायियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: कोडरमा पुलिस की ‘शानदार’ उपलब्धि: पासपोर्ट सत्यापन में मिली बड़ी सफलता, हुए सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >