सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद चांदनी होटल सील, मुख्य गेट पर लगाए गए चार ताले

चतरा के चांदनी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है. पुलिस ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया था.

चतरा. शहर के न्यू परिसदन भवन के सामने स्थित चांदनी होटल को सोमवार को प्रशासन ने सील कर दिया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल के मुख्य गेट और शटर पर ताला लगाकर उसे अगले आदेश तक सील किया गया. होटल सील किए जाने की कार्रवाई पुलिस-प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद की गई है. बताया गया कि 21 अगस्त 2026 को पुलिस ने चांदनी होटल में छापेमारी की थी. इस दौरान होटल में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था.

पुलिस ने मौके से पांच युवतियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया था. घटना के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से होटल को सील करने के लिए संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया था. इसी पत्र के आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने होटल को सील करने का आदेश जारी किया. होटल को सील करने के लिए दंडाधिकारी के रूप में आलोक कुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया था.

जानकारी के अनुसार होटल को सील करने का आदेश करीब चार दिन पूर्व ही जारी कर दिया गया था. लेकिन सील करने में विलंब हुआ. सोमवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल के मुख्य गेट और शटर पर कुल चार ताले लगाकर उसे सील कर दिया गया. सीलिंग की कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता आलोक कुमार चौधरी, एएसआई रवि रंजन समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे. प्रशासन की ओर से होटल को अगले आदेश तक बंद रखने की कार्रवाई की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >