सिमरिया. प्रखण्ड के सिकरी गांव के सियारी टोला में शुक्रवार को हाईटेंशन तार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गयी. उक्त मवेशी गांव के दिलीप महतो का था. मवेशी की मौत से पशुपालक को तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पशुपालक ने बताया कि बैल खेत मे घास चर रहा था. इस दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित तार गिर गया,.जिसके चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. भुक्तभोगी ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.
हाई टेंशन तार के चपेट में आने से मवेशी की मौत
सिमरिया के सिकरी गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। पशुपालक ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

फोटो। मरा पड़ा मवेशी | Prabhat Khabar Network