सिमरिया. प्रखंड के सिकरी गांव के सियारी टोला में शुक्रवार को हाईटेंशन तार गिरने से एक मवेशी की मौत हो गयी. उक्त मवेशी गांव के दिलीप महतो का था. मवेशी की मौत से पशुपालक को तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पशुपालक ने बताया कि बैल खेत में घास चर रहा था. इस दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित तार गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. भुक्तभोगी ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.
करंट लगने से मवेशी की मौत
सिमरिया के सिकरी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। पशुपालक ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

फोटो। मरा पड़ा मवेशी | Prabhat Khabar Network